Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

युवाओं से धोखा और लाइन में खड़ा करने की राजनीति कर रही ममता सरकार : शुभेंदु

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि बेरोज़गारी भत्ते के लिए आवेदन करने गए युवाओं को पुलिस की लाठियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा और मालदह के चांचल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बेरोज़गार भत्ते के लिए आवेदन करने पर पुलिस बल प्रयोग किया गया।

16 Feb 2026

युवाओं से धोखा और लाइन में खड़ा करने की राजनीति कर रही ममता सरकार : शुभेंदु

कोलकाता, 16 फ़रवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वायरल पोस्ट साझा करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीखी आलोचना की है।

शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि वायरल पोस्ट में युवक द्वारा व्यक्त की गई बात पूरी तरह सही है। उन्होंने दावा किया कि अकेले यह व्यक्ति नहीं, बल्कि लगभग 17 लाख युवक-युवतियां पहले भी इसी तरह फॉर्म भरकर ठगे गए थे। उनका आरोप है कि राज्य सरकार बार-बार युवाओं को सरकारी योजनाओं के नाम पर लाइन में खड़ा कर परेशान कर रही है, जबकि आज के समय में ऐसे काम घर बैठे ऑनलाइन आसानी से किए जा सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों को कैंपों में बुलाकर समय और पैसे की बर्बादी कराना ममता सरकार की आदत बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के तहत लोगों को जानबूझकर परेशान करना अब सरकार की कार्यप्रणाली बन गया है। बीते दो महीनों में बीएलओ के माध्यम से जानबूझकर त्रुटियां कराकर लोगों को एसआईआर की सुनवाई में खड़ा किया गया और अब बेरोज़गार युवाओं की बारी है।

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि बेरोज़गारी भत्ते के लिए आवेदन करने गए युवाओं को पुलिस की लाठियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा और मालदह के चांचल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बेरोज़गार भत्ते के लिए आवेदन करने पर पुलिस बल प्रयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार कभी “युवश्री” तो कभी “युवसाथी” जैसे नाम बदलकर योजनाएं पेश करती है, लेकिन राज्य में उद्योग-धंधों और रोजगार के अवसरों के अभाव में युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। उनका आरोप है कि प्रतिभा का कोई मूल्य नहीं रह गया है।

अंत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में युवाओं का सम्मान करती, तो उन्हें जबरन लाइन में खड़ा कर “बेरोज़गार” का ठप्पा लगाने के बजाय घर बैठे सम्मानपूर्वक फॉर्म भरने की सुविधा देती। ऐसा करने पर न तो पुलिस तैनात करनी पड़ती और न ही युवाओं पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवाओं से धोखा और लाइन में खड़ा करने की राजनीति कर रही ममता
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि बेरोज़गारी भत्ते के लिए आवेदन करने गए युवाओं को पुलिस की लाठियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News